Edition

JNU प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद पर आरोपों को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा इस्तीफा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची
जेएनयू के प्रोफेसर सह कांग्रेस सांसद डाॅ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम पर छात्राओं के यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन घोषणा की है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि 12 अक्टूबर को झारखंड के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यालयों पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने कांग्रेस पर महिला सुरक्षा के सवाल पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि आरोपित सांसद के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा का आंदोलन अलग-अलग स्वरूपों में जारी रहेगा।

बाउरी ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता इस प्रदर्शन के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा और राजनीतिक जवाबदेही का मुद्दा उठाएंगे। जब तक आरोपित सांसद का इस्तीफा नहीं हो जाता है तब तक इस मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक ओर महिला सम्मान और सुरक्षा की बात करती है, वहीं अपने सांसद से जुड़े इस मामले पर पार्टी नेतृत्व की चुप्पी कई सवाल खड़ी कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस सांसद पर इस तरह के गंभीर आरोप लगे हैं, तो पार्टी नेतृत्व चुप क्यों है, इस मुद्दे पर वह खुलकर अपनी बात क्यों नहीं रख रहा है।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!