Edition

सतना में SBI से 1 लाख रुपए छीनकर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार, शहडोल में भी वारदात करना कबूला…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में SBI से 1 लाख रुपए छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, शहडोल की वारदात भी कबूली…

सतना। उचेहरा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से एक लाख रुपए छीनकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने देवेंद्र नगर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान देवराज सिंह उर्फ दुबराज सिंह नट (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बैंक से रुपए निकालकर लौट रहे दंपती को बनाया निशाना….पुलिस के मुताबिक, उचेहरा के वार्ड क्रमांक 14 निवासी कुशवाहा दंपती रेलवे फाटक के पास स्थित SBI शाखा से एक लाख रुपए निकालकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने उनके रुपए छीन लिए और मौके से फरार हो गया।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी ने वारदात से पहले बैंक में रेकी की थी। रुपए छीनने के बाद वह रामपथगमन मार्ग से भाग निकला था।

पूछताछ में शहडोल की वारदात का भी खुलासा…पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने करीब तीन-चार महीने पहले शहडोल में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अन्य थानों में भी मामले दर्ज हैं।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

SEO Keywords: सतना SBI लूट मामला, उचेहरा बैंक से एक लाख रुपए की चोरी, बैंक से रुपए छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, देवराज सिंह नट, शहडोल वारदात, सतना पुलिस

#SatnaNews #Uchehra #SBI #CrimeNews #MadhyaPradesh #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!