वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-आरती, कर्मचारियों ने सुरक्षा और कार्यनिष्ठा का लिया संकल्प; पूजा के बाद समयानुसार शुरू हुआ रोपवे संचालन…
मैहर, 17 सितंबर। दामोदर रोपवे एंड इन्फ्रा लिमिटेड की मैहर साइट पर गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। पूजा के दौरान कंपनी की प्रगति, परियोजना की सुरक्षा, कर्मचारियों के कल्याण और रोपवे संचालन की सुचारूता के लिए प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और आरती का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान लगभग 8 बजे संपन्न हुआ। मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कमर्शियल और ‘यमी ईट्स’ विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूजा में सहभागिता की और भगवान विश्वकर्मा के समक्ष शीश नवाया।










