Edition

सतना में ट्रक ड्राइवर से लूट का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में ट्रक ड्राइवर से लूट का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी…

सतना के ईदगाह चौक के पास ट्रक चालक से मारपीट कर 3400 रुपए लूटने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने तीसरे आरोपी मोहम्मद कैफ (20) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। वारदात में कुल चार बदमाश शामिल थे, जिनमें से दो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। अब चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।

ईदगाह चौक के पास वारदात को दिया था अंजाम…पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के धुबरी-शहनाजपुरा निवासी सत्यभान पुत्र राजवीर सिंह 2 अक्टूबर की रात करीब ढाई बजे ईदगाह चौक के पास अपना ट्रक खड़ा कर आराम कर रहे थे। इसी दौरान चार बदमाश जबरन ट्रक पर चढ़ गए। आरोपियों ने चालक के साथ मारपीट की और उसके 3400 रुपए छीनकर मौके से फरार हो गए।

पहले दो आरोपी पकड़े गए, अब तीसरी गिरफ्तारी…घटना की शिकायत मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान दो दिन बाद तौफीक खान और एक नाबालिग को पकड़ लिया गया था। वहीं, दो अन्य आरोपी फरार थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।

मुखबिर की सूचना पर पकड़ाया मोहम्मद कैफ…फरार आरोपियों की तलाश के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार को कामता टोला निवासी मोहम्मद कैफ (20) को गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में फरार चौथे आरोपी की तलाश जारी है।

#SatnaNews #CrimeNews #SatnaPolice #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!